16000 से 20000 मंथली सैलरी... यूपी में एक बड़े आउटसोर्स जॉब सेक्टर में अब मुश्किलें हो जाएंगी आसान
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 16,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा. जानें कैसे नए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' से कर्मचारियों की नौकरी होगी सुरक्षित.
ADVERTISEMENT

UP outsource jobs news
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इस फैसले के बाद प्रदेश में लाखों संविदाकर्मियों की मुश्किलें आसान हो जाएंगी. अब आउटसोर्स कर्मचारियों को मासिक मानदेय 16,000 से 20,000 रुपये तक मिलेगा. साथ ही, उनकी नौकरी भी पहले से ज़्यादा सुरक्षित और पारदर्शी होगी.