लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद पंचायत चुनाव 2026: VIP गांव नौखटा में विकास का बुरा हाल, विधायक से भी नाराज लोग

ADVERTISEMENT

Firozabad Panchayat Election 2026: 'यूपी तक' की टीम पहुंची फिरोजाबाद के नौखटा गांव. सपा के इस वीआईपी गांव में सड़कें टूटी हैं और पानी की टंकी 2 साल से अधूरी है. जानिए क्या है ग्रामीणों का मूड और विधायक मुकेश वर्मा के खिलाफ क्यों है गुस्सा?

social share
google news

फिरोजाबाद जिले के नौखटा गांव में 'यूपी Tak' की टीम ने ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर 'रियलिटी चेक' किया. यह गांव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजकुमार यादव का पैतृक गांव है. गांव में पिछले 2 साल से पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है, लेकिन यह अभी भी अधूरी है. ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार सामान डालकर चला गया है और अब कोई सुध लेने नहीं आता. जल जीवन मिशन के तहत पाइप डालने के लिए गांव की बनी-बनाई सीसी (CC) सड़कें खोद दी गईं, जिन्हें दोबारा ठीक नहीं किया गया. इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.