लेटेस्ट न्यूज़

पूज्य पिताजी जी... रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ससुर के निधन पर हुईं भावुक, दर्द भरी ये बात कही

Rinku Singh's Father Death: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन पर होने वाली बहू सांसद प्रिया सरोज ने लिखा भावुक पोस्ट. बोलीं- 'घर का मजबूत सहारा छिन गया'. जानें रिंकू के संघर्षी पिता की कहानी.

ADVERTISEMENT

Priya Saroj Emotional Post on Father-in-law Death
Priya Saroj Emotional Post on Father-in-law Death
social share
google news

Rinku Singh's Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं. शुक्रवार तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली. जिस घर में शहनाइयों की गूंज और शादी की तैयारियां शुरू होने वाली थीं वहां आज मातम पसर गया है. खानचंद सिंह के निधन से न केवल रिंकू सिंह बल्कि उनकी होने वाली बहू प्रिया सरोज भी गहरे सदमे में हैं. मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर अपने पूज्य पिताजी के लिए भावुक पोस्ट लिखी है.