लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 45+ जनपद में होगी झमाझम मॉनसूनी बारिश

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून अपने शबाब पर है. आज यानी 2 सितंबर को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. मौसम विभाग ने आज यानी 2 सितंबर के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि मौसम विभाग की ओर से 13 जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 12 जिलों को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है. जबकि कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. यह मॉनसून की बढ़ती सक्रियता का संकेत है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.