दिल्ली का समीर गर्लफ्रेंड रचना को लेकर स्कूटी से जा रहा था हरिद्वार, बागपत में इनके साथ जो हुआ, हिल जाएंगे
दिल्ली के बुराड़ी के समीर और उसकी प्रेमिका रचना नागर की स्कूटी दुर्घटना हरिद्वार जाते समय हुई. बागपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्कूटी बिजली के पोल से टकराई, जिसमें समीर की मौत हो गई. जानिए पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Picture Credit: AI
UP News: दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला समीर अपनी प्रेमिका रचना नागर के साथ स्कूटी पर निकला था. दोनों लॉन्ग ड्राइव पर हरिद्वार जा रहे थे. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इनका ये सफर, इनके रिश्ते का आखिरी सफर बन गया. दरअसल बागपत-मुजफ्फरनगर हाईवे पर अचानक समीर ने स्कूटी पर से कंट्रोल खो दिया और स्कूटी सीधे बिजली के पोल से टकरा गई.