लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की मां और पिता ने पुलिस को ये कैसी शिकायत कर दी? पूरे केस में आया बड़ा ट्विस्ट

Raja Bhaiya & Bhanvi Singh News: भानवी सिंह के माता-पिता ने अब अपनी बेटियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. जानें भानवी सिंह के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत में क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Raja Bhaiya, Raghuraj Pratap Singh, Bhanvi Singh, Bhanvi Singh news, Raja Bhaiya news, lucknow news, lucknow, up news, राजा भैया, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, भानवी सिंह, साध्वी सिंह, लखनऊ, लखनऊ न्यूज, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

Raja Bhaiya & Bhanvi Singh News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया राजा भैया फिर एक बार फिर घरेलु विवाद के चलते चर्चा में आ गए हैं. इस बार राजा भैया पत्नी भानवी सिंह से विवाद की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि इस बार मामला कुछ और है. दरअसल, भानवी सिंह अपनी बड़ी बहन के साथ अपने बुजुर्ग माता-पिता से मिलने उनके घर गईं. मगर दरवाजा नहीं खुला. भानवी का दावा है कि उनकी बहन साध्वी ने पुलिस बुला ली. भानवी सिंह का कहना है कि उनकी बहन साध्वी ने उन्हें और उनकी बहन को बुजुर्ग माता-पिता से मिलने नहीं दिया. अब इस मामले में भानवी सिंह के माता पिता ने पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर अपनी बेटियों से सुरक्षा की मांग की है. दंपत्ति का आरोप है कि उनकी बेटियां उन्हें परेशान कर रही हैं और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रही हैं.