UPTak Baithak Logo

संभल में भीषण सड़क हादसे में बारात लेकर जा रहे दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत, इस वजह से हुआ था एक्सीडेंट

Sambhal News: संभल में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दूल्हा भी शामिल था जो बारात लेकर जा रहा था. इस हादसे पर सीएम योगी ने शोक जताया है.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिले के जुनावई गांव में जनता इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर कॉलेज की दीवार से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. भीषण हादसे में दूल्हा, महिला, समेत 8 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुलेरो में 12 लोग सवार थे, जिनमें 8 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ने घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दुखद घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है.