लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान नारेबाजी कर रहे लोग, DM बोलीं- केस दर्ज कर होगा एक्शन

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है. इस दौरान खूब नारेबाजी की गई है. अब इसी को लेकर गाजीपुर डीएम ने बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Ghazipur
मुख्तार अंसारी का जनाजा और गाजीपुर डीएम
social share
Google CTA

Ghazipur News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है. भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में अंसारी परिवार के पुश्तेनी कब्रिस्तान में मुख्तार को सुपुर्द ए खाक किया गया है. बताया जा रहा है कि जिस समय मुख्तार को दफनाने की क्रिया चल रही थी, उस दौरान वहां अंसारी परिवार और परिवार के करीबी ही मौजूद थे.