लेटेस्ट न्यूज़

पसमांदा मुसलमानों को रिझाने में जुटी भाजपा, मायावती बोलीं- ‘ये RSS का अब नया शिगुफा है’

UP Political News: साल 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही सत्तारूढ़ भारतीय जनता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: साल 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले मुसलमानों के सबसे बड़े तबके यानी पसमांदा (पिछड़े) समाज को अपने पाले में लाने की कोशिशों में जुटी है. प्रदेश के हर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन कराने की योजना बना रही भाजपा का दावा है कि वह इस पिछड़े वर्ग का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करने के बाद अब उनका राजनीतिक उत्थान भी करना चाहती है. वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने भाजपा के इन प्रयासों को छलावा करार दिया है. अब इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘अपने केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर पसमांदा मुस्लिम समाज का राग भाजपा व आरएसएस का अब नया शिगुफा है.’