लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद, संभल की टीमें थीं आमने-सामने, आखिरी गेंद फेंक रहे थे अहमर खान और चली गई जान

मुरादाबाद के बिलारी ब्लॉक में आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान उस समय मातम पसर गया जब आखिरी गेंद फेंकते ही गेंदबाज अहमर खान की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Ahmer Khan
Ahmer Khan
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी में आयोजित स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रविवार को संभल और मुरादाबाद के बीच खेले जा रहे एक रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद टीम के तेज गेंदबाज अहमर खान ने जैसे ही मैच की अंतिम गेंद फेंकी वैसे ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देने के बाद अस्पताल के लिए भेज दिया. लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई.