लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में मस्जिद के इमाम की बेगम, 2 बच्चों के मर्डर केस में ट्विस्ट, मुफ्ती के साले ने लगा दिए नए आरोप

बागपत की बड़ी मस्जिद में हुए तिहरा हत्याकांड के खुलासे पर सवाल खड़े हो रहे हैं.पुलिस ने भले ही दो नाबालिग छात्रों को कातिल बताया हो.लेकिन अब मृतका के भाई मुफ़्ती इसरार ने आरोप लगाया है कि यह खुलासा पूरी तरह फर्जी है, दो नाबालिग बच्चे बिना किसी सहारे के अपने बलबूते पर ऐसा बेरहमी से क़त्ल कर ही नहीं सकते.

ADVERTISEMENT

Baghpat News
Baghpat News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक मस्जिद के भीतर हुए तिहरे हत्याकांड में सबको सिहरा कर रख दिया है. इस हत्याकांड में मस्जिद के मुफ्ती की पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों को मार डाला गया. बागपत पुलिस ने वारदात के 6 घंटे के भीतर इसका खुलासा करने का दावा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया है कि ये दोनों आरोपी मुफ्ती से पढ़ते थे और पढा़ई के लिए डांट-फटकार और मार से नाराज थे. पर अब मुफ्ती के साले इसरार ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठा दिए हैं. मृतका के भाई इसरार ने वीडियो वायरल कर पुलिस की थ्योरी को फर्जी बताते हुए CBI जांच की मांग कर दी है. उसका कहना है कि दो बच्चे मिलकर इतना बड़ा हत्याकांड नहीं कर सकते.