लेटेस्ट न्यूज़

अलीगढ़ में करवाचौथ की रात इन 12 दुल्हनों ने किए बड़े कांड और हो गईं फरार, ये तो गजब ही हो गया!

अलीगढ़ के कई परिवार करवाचौथ की रात भारी ठगी का शिकार हो गए हैं. करवाचौथ पर एक दर्ज़न परिवारों की नई दुल्हनें शादी के तुरंत बाद गहने और नकदी लेकर अचानक अपने घरों से फ़रार हो गई हैं. 

ADVERTISEMENT

Aligarh Crime on karwa chauth:सांकेतिक तस्वीर
Aligarh Crime on karwa chauth:सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

पिछले शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सुहागिन औरतों ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. एक से एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. पर ऐसा नहीं था कि करवाचौथ के दिन सबकुछ हर जगह ठीक ही हुआ. इस दिन अलीगढ़ के 12 घरों में उनकी नई नवेली दुल्हनों ने जो किया शायद वो पूरी जिंदगी भूल नहीं पाएंगे. अलीगढ़ के कई परिवार करवाचौथ की रात भारी ठगी का शिकार हो गए हैं. करवाचौथ पर एक दर्ज़न परिवारों की नई दुल्हनें शादी के तुरंत बाद गहने और नकदी लेकर अचानक अपने घरों से फ़रार हो गई हैं. 

इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार के लोग सदमें में चले गए हैं. शहर के सासनी गेट थाने में इस सम्बंध में मुक़द्दमा पंजीकृत कराया गया है. जानकारी के अनुसार इन लुटेरी दुल्हनों ने शादी के बाद करवाचौथ का व्रत भी रखा. सभी रीति-रिवाज पूरे किए और फिर रात के खाने में घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद वे लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर रातोंरात गायब हो गईं. 

ये भी पता चला है कि इनमें से अधिकतर शादियां बिहार या झारखंड से आई युवतियों से दलालों के माध्यम से करवाई गई थीं. दलालों को शादी के बदले बड़ी फीस भी दी गई थी. लुटेरी दुल्हनों के फ़रार हो जाने के बाद जब इन दलालों से परिवार के लोगों ने सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनका भी कोई पता नहीं चल पाया. जब पीड़ित लोगों ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की. इस मामले में अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में अब तक चार FIR दर्ज़ की गई है. 

पुलिस की कई टीमें असली आरोपियों और दलालों की तलाश में लगी हुई हैं. इसके पीछे पूरी साजिश का एंगल लग रहा है. लोगों को ठगने के लिए चुने हुए घरों को पहले रिश्ता कराने वाले दलाल निशाना बनाते थे. फिर शादी के बाद लुटेरी दुल्हनें अपना काम कर देती थीं. जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ में,12 लुटेरी दुल्हनें लगभग 30 लाख रुपए से अधिक की नकदी और जेवर लेकर फरार हुई हैं. इस मामले में ASP मयंक पाठक ने बताया कि तत्काल पुलिस ने FIR दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना के ख़ुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस ने गुरुसेवक का कर दिया एनकाउंटर, कौन था ये बदमाश?