लेटेस्ट न्यूज़

बागपत के अभिषेक की बाथरूम में हो गई मौत, जो गलती उसने की कहीं वो आप भी तो नहीं कर रहे? 

बागपत में शांत सुबह अचानक सन्नाटे में तब बदल गई जब घर के बाथरूम से कोई जवाब नहीं आया. अभिषेक रोज की तरह बाथरूम में नहाने तो गया, लेकिन जिंदा नहीं निकला. घरवालों ने जब तक बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तब तक जिंदगी उसका साथ छोड़ चुकी थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: बागपत में 24 साल का अभिषेक रोज की तरह बाथरूम में नहाने गया. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तब घरवालों को शक हुआ. उनका शक तब और बढ़ गया जब आवाज देने पर भी अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया. घरवालों ने जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. अभिषेक बाथरूम में पड़ा हुआ था. बदहवास परिजन उसे अस्पताल में ले गए. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक की मौत की घोषणा कर दी. आखिर अभिषेक की मौत कैसी हुई? इस बात का जवाब डॉक्टरों ने दे दिया है. जो गलती अभिषेक ने की अगर आप भी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए!