गाजियाबाद की 3 बहनों के केस के बाद अब बस्ती से 3 लड़कियां गायब! इनमें भी 2 सगी बहनें तो मचा हड़कंप
Basti missing girls news: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बस्ती जिले से तीन छात्राओं के एक साथ गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है.सोनहा थाना क्षेत्र के एक ही गांव की तीन लड़कियां स्कूल के लिए घर से निकली थीं. लेकिन छुट्टी होने के बाद भी वापस नहीं लौटीं.
ADVERTISEMENT

Basti missing girls news:सांकेतिक तस्वीर
Basti missing girls news: गाजियाबाद की तीन सगी बहनें निशिका, प्राची और पाखी की मौत की खबर लगातार सुर्खियों में बनीं हुई है.इस बीच बस्ती जिले से भी एक बड़ी खबर सामने आ आई है. बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन स्कूली छात्राएं अचानक गायब हो गईं हैं. ये तीनों लड़कियां एक ही गांव की हैं जिनमें से दो सगी बहनें हैं. तीनों छात्राएं रोज की ही तरह पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं. लेकिन छुट्टी के बाद जब वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने स्कूल से सम्पर्क किया. इस दौरान पता चला कि बच्चियां स्कूल की छुट्टी होने के बाद वो निकल गई थीं. एक ही गांव की तीन बेटियों के गायब होने से ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल है. साथ ही परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहााल पुलिस इन बच्चियों की तलाश में जुट गई है.