लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कॉलेज वाराणसी फायरिंग: प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह का बड़ा दावा- हमने नहीं बुलाया था सूर्य प्रताप को

UP College Varanasi Firing Case: वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुए छात्र हत्याकांड पर पहली बार बोले प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह. जानिए क्यों हुई सूर्य प्रताप की हत्या, कॉलेज प्रशासन की भूमिका और परिजनों के आरोपों पर उनकी बेबाक सफाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप (UP) कॉलेज में हुई छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पहली बार मीडिया (यूपी तक) के सामने आकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी. आपको बता दें कि बीते दिनों बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी बीए सेकंड ईयर का छात्र मंजीत चौहान है, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है.