लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, आज 28 मार्च को कई जिलों में झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 28 मार्च को मौसम का मिजाज बदलेगा. आंचलिक मौसम विभाग ने वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ सहित कई जिलों में झमाझम बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 28 मार्च के मौसम को लेकर भी ताजा अपडेट जारी कर दिया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,आज 28 मार्च को प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. वहीं 29 मार्च एक और नया सिस्टम सक्रिय होगा जिससे महीने के आखिरी दिनों तक प्रदेश में फिर से बारिश का दौर जारी रह सकता है.