लेटेस्ट न्यूज़

रुक्मणी देवी का इंटरव्यू: 'अखिलेश यादव हमारे 'किशन कन्हैया', संजय निषाद ने समाज को दिया धोखा'

Rukmani Devi Nishad Interview: सपा की नई महिला मोर्चा अध्यक्ष रुक्मणी देवी निषाद ने यूपी तक से खास बातचीत में अखिलेश यादव को अपना 'भगवान' बताया और संजय निषाद पर समाज को लूटने का आरोप लगाया. देखिए फूलन देवी की बहन का ये बेबाक इंटरव्यू.

ADVERTISEMENT

social share
google news

यूपी तक की इस खास रिपोर्ट में फूलन देवी की बड़ी बहन और समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुक्मणी देवी निषाद का इंटरव्यू दिखाया गया है. औरैया जिले के अपने पैतृक गांव 'मल्लाह की मड़ैया' (मड़ैया डोगरपुर) पहुंची रुक्मणी देवी ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को लेकर कई भावुक बातें कहीं. रुक्मणी देवी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनकी बहन फूलन देवी के लिए किसी भगवान से कम नहीं थे. उन्होंने फूलन देवी को जेल से छुड़ाया, केस वापस लिए और उन्हें तीन बार सांसद बनाया. उन्होंने बताया कि नेताजी ने फूलन देवी को अपनी बेटी का दर्जा दिया था और उनके परिवार को कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वे पराए हैं.