लेटेस्ट न्यूज़

Ballia Murder News: बुजुर्ग की घर के पास मिली लाश, मक्का तोड़ने के विवाद में हत्या का शक; 3 आरोपी हिरासत में

Ballia Crime News: बलिया के रेवती में सनसनी. 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप; मक्का तोड़ने के विवाद में हत्या की आशंका. पुलिस ने गांव के ही 3 आरोपियों को लिया हिरासत में.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके घर के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक की पहचान श्रीराम पांडेय पुत्र पारस पांडेय के रूप में हुई है.पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है.