गैस बनाम चूल्हे की रोटी... कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के बयान से छिड़ी रार, फिर अखिलेश ने कही ये बात
देवकी नंदन ठाकुर के चूल्हे की रोटी वाले बयान पर यूपी में मची सियासी रार. अखिलेश यादव का पोस्टर वार और देशभर में गहराते एलपीजी गैस संकट की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के गैस बनाम चूल्हे की रोटी वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में एक नया उबाल ला दिया है. एक तरफ जहां देवकी नंदन ठाकुर इसे स्वास्थ्य और परंपरा से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इसे देश में गहराते एलपीजी (LPG) संकट और महंगाई से जोड़कर सरकार पर तीखा हमला बोला है.