लेटेस्ट न्यूज़

पूजा पाल पर बोले अखिलेश यादव, जहां से चुनाव लड़ेंगी, वहां जाकर श्यामलाल पाल लगाएंगे पूरी ताकत और हराएंगे

Pooja Pal Yogi Adityanath Praise: सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी को 'धुरंधर' बताया तो भड़क गए अखिलेश यादव! देखिए कैसे अखिलेश ने अपने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को आगे कर बागी विधायक को दी खुली चुनौती.

ADVERTISEMENT

social share
google news

यूपी तक की इस रिपोर्ट में कौशांबी की चायल सीट से समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जारी जुबानी जंग का विश्लेषण किया गया है. पूजा पाल की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों और अतीक अहमद को लेकर दिए गए उनके बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है. पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'धुरंधर मुख्यमंत्री' बताया है.उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है.