लेटेस्ट न्यूज़

नौकरी चाकरी: UPTET 2026 नोटिफिकेशन को लेकर चर्चा, जानिए आवेदन के नए नियम

UP Shikshak Bharti Latest News: UPTET 2026 के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीएड अभ्यर्थी अब कक्षा 1-5 के लिए पात्र नहीं होंगे. देखिए आवेदन फीस, अपीयरिंग छात्रों और सेवारत शिक्षकों के लिए किए गए संशोधनों की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

यूपी तक के 'नौकरी चाकरी' शो में आज UPTET 2026 के नोटिफिकेशन में किए गए बड़े संशोधनों और उस पर शिक्षक व छात्रों की प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस बार गाइडलाइंस में तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. अब बीएड पास अभ्यर्थी केवल उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा (Paper-II) ही दे पाएंगे. उन्हें प्राथमिक स्तर (Paper-I) की परीक्षा से बाहर कर दिया गया है.