लेटेस्ट न्यूज़

आज का यूपी: योगी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में पासी, कुर्मी और ब्राह्मण समीकरण सधेंगे?

Yogi Cabinet Expansion News: क्या अप्रैल में होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार? जानिए किन जातियों को मिलने जा रही है योगी सरकार में जगह. साथ ही देखिए पाल और निषाद वोट बैंक को लेकर अखिलेश यादव और बीजेपी के बीच छिड़ी 'तू डाल-डाल मैं पात-पात' की जंग.

ADVERTISEMENT

social share
google news

यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में उत्तर प्रदेश की ताजा राजनीतिक हलचल, संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और जातिगत समीकरणों के खेल का विस्तृत विश्लेषण किया गया है.आपको बता दें कि अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते (6-8 अप्रैल के आसपास) मंत्रिमंडल विस्तार होने की प्रबल संभावना है. सूत्रों के अनुसार, इस बार पासी, कुर्मी और ब्राह्मण समुदायों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. इसकी मुख्य वजह 2024 के लोकसभा चुनावों में इन जातियों का एक बड़ा हिस्सा भाजपा से विमुख होकर सपा की ओर जाना माना जा रहा है.मंत्रिमंडल में 9 से 12 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन या संगठन कौशल के आधार पर हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है.