11750 एकड़ एरिया, डेली 150 फ्लाइट्स… आज होगा नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, इसकी एक-एक खासियत है हैरतअंगेज
Noida International Airport Inauguration Update:PM मोदी आज ₹11,200 करोड़ की लागत वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. एशिया के इस सबसे बड़े एविएशन हब में 3,900 मीटर लंबा रनवे और 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता है. खबर में जानें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी कुछ खास बातें
ADVERTISEMENT

Noida International Airport Inauguration Update:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं. यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स और एविएशन हब के रूप में बनाया गया है.एयरपोर्ट को सड़क, रेल और मेट्रो से जोड़ा जाएगा जिससे कनेक्टिविटी मजबूत होगी.लगभग 11,750 एकड़ में विस्तारित होने वाले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का संचालन शुरू होते ही यहां से हर रोज लगभग 150 उड़ानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी.इस एयरपोर्ट के पहले चरण के विकास पर लगभग ₹11,200 करोड़ का निवेश किया गया है. एयरपोर्ट के आसपास फिल्म सिटी, अपैरल पार्क, टॉय पार्क और सेमीकंडक्टर पार्क के साथ कई बड़े औद्योगिक यूनिट विकसित किए जा रहे हैं जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. करीब 50000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है.