कार में खींच संबंध बनाने की कोशिश… मेरठ की महिला कॉन्स्टेबल ने नोएडा के पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप फिर ये सब पता चला
UP News: यूपी के मेरठ में एक महिला सिपाही ने नोएडा में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि आरोपी सिपाही ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की है.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: नोएडा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल पर एक महिला सिपाही ने अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विरोध करने पर उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया. महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने इस मामले की जांच मेरठ सीओ कैंट को सौंप दी है. सीओ के समक्ष महिला सिपाही और उसके पति के बयान दर्ज किए गए हैं. आरोपी को भी पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. दरअसल महिला सिपाही हाल ही में नोएडा से मेरठ में तैनात हुई है. 5 साल तक वह नोएडा में ही तैनात रही थी. उसका पति भी कॉन्स्टेबल है.