UP Weather Update: यूपी में 28 मार्च को इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: 28 मार्च को मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट. 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक बादलों की आवाजाही और गर्जना के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.