लेटेस्ट न्यूज़

दरिंदगी की शिकार मासूम को मेडिकल कॉलेज ने नियमों में उलझाया, 9 घंटे बाद मिला इलाज

गाजीपुर में शर्मसार हुई इंसानियत: 6 साल की रेप पीड़िता मासूम को अस्पताल ने 9 घंटे तक तड़पाया. 'मेडिकल-लीगल' के नाम पर इलाज में देरी, परिजनों के हंगामे के बाद जागा प्रशासन.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 6 साल की मासूम बच्ची न केवल दरिंदगी का शिकार हुई, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता के कारण 9 घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही. नंदगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा बच्ची के साथ रेप किए जाने के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन असली परीक्षा अस्पताल में शुरू हुई. दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक बदहवास माता-पिता अपनी मासूम बेटी को गोद में लेकर एक विभाग से दूसरे विभाग भटकते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन कागजी खानापूर्ति में उलझा रहा.