महिला सिपाही ने खोली हेड कांस्टेबल चंद्रकांत की पोल, कार में हुआ था वो गंदा खेल!
UP Crime News: मेरठ में महिला सिपाही ने नोएडा के हेड कांस्टेबल पर लगाया अपहरण और रेप के प्रयास का आरोप. सीसीटीवी और बैंक ट्रांजैक्शन ने उलझाई केस की गुत्थी.
ADVERTISEMENT

UP Crime News
UP Crime News: मेरठ और नोएडा के बीच पुलिस महकमे को हिला देने वाला मामला सामने आया है. महिला सिपाही पहले गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में तैनात थी. अब उसका तबादला मेरठ हो गया है. पीड़िता का आरोप है कि नोएडा के सेक्टर-20 थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रकांत उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. आरोप है कि 21 मार्च को चंद्रकांत मेरठ पहुंचा. उसने महिला सिपाही का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. फिर मोबाइल वापस करने के बहाने उसे कंकरखेड़ा बुलाया. महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे कार में खींचकर रेप की कोशिश की. शोर मचाने पर वह स्कूटी की चाबी छीनकर भाग निकला.