लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Petrol Diesel Crisis: नियम भूल गई रायबरेली की जनता! दूध के डब्बों में भरा जा रहा पेट्रोल-डीजल, पंपों पर मची महा-लूट; घर-घर स्टॉकिंग

पेट्रोल की किल्लत की 'दहशत' में नियम भूले लोग: दूध के कैन और बाल्टियों में भरा जा रहा है तेल. पंपों पर मची भारी अफरा-तफरी और स्टॉकिंग की होड़, प्रशासन की अपील बेअसर.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की ऐसी 'दहशत' फैली है कि लोग अब मर्यादा और नियम सब भूल चुके हैं. शहर से लेकर गांव तक के पेट्रोल पंपों पर आज एक बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जो दूधिया सुबह-सुबह घर-घर दूध पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ियों पर बड़े-बड़े कैन और डिब्बे लादकर निकलते थे, आज उन्हीं डिब्बों में दूध की जगह 'पेट्रोल' की धार बहती नजर आई.