Maharsi Bhrigu Corridor: गंगा से ददरी मेला तक बनेगा 'महर्षि भृगु कॉरिडोर', 65 करोड़ की लागत से बदलेगी धार्मिक पर्यटन की तस्वीर; समिति ने लिया अंतिम रूप
बलिया में 65 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य 'महर्षि भृगु कॉरिडोर'. 10,520 वर्ग मीटर में फैली यह परियोजना गंगा नदी को ददरी मेला क्षेत्र से जोड़ेगी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं.
ADVERTISEMENT

यूपी का बलिया में धार्मिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से “महर्षि भृगु कॉरिडोर” के निर्माण की योजना तैयार की गई है. मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 10,520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित होगी, जो पवित्र गंगा नदी को ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र से जोड़ेगी. यह कॉरिडोर विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है.