हरदोई के सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान राम पर की बेहद अभद्र टिप्पणी, मां कौशल्या का भी जिक्र, अब ये हुआ
UP News: यूपी के हरदोई में सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम पर विवादित बयान दिया है. अब इसका वीडियो वायरल हो गया है. इसके बाद हिंदू संगठन भड़क गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रामनवमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा का एक विवादित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह भगवान राम और उनकी मां के खिलाफ बेहद विवादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यदुनंदन लाल वर्मा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव हैं.