यूपी कॉलेज के इन तीन टीचर्स की वजह से बची और लोगों की जान नहीं तो मंजीत... प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने बताया पूरा सच!
वाराणसी UP कॉलेज हत्याकांड: प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी! सूर्य प्रताप मर्डर केस में मंजीत चौहान की रंजिश, वायरल दावों और सुरक्षा चूक पर दिया हर सवाल का जवाब। जानें उस खूनी सुबह का पूरा सच।
ADVERTISEMENT

Dharmendra Singh
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में बीते 20 मार्च को हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था. बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की उसी के साथी मंजीत चौहान ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से ही कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे. एक हफ्ते की चुप्पी के बाद UP कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने यूपी Tak से खास बातचीत की और उन सभी सवालों के जवाब दिए जो अब तक रहस्य बने हुए थे.