6 साल में तीन लड़कियों से शादी और अब चौथी की थी तलाश! झांसी के सुनील कुमार की तीनों पत्नियां पहुंच गईं SSP के पास
Lootera Dulha: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक फरेबी दूल्हे ने महज 6 साल में तीन शादियां कर हैट्रिक लगा दी. आरोपी सुनील कुमार ने हर बार खुद को कुंवारा बताकर दहेज और जेवर हड़पे और पत्नियों को घर से निकाल दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब तीनों पत्नियां एक साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और अपने पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
ADVERTISEMENT

Jhansi Lootera Dulha story
Lootera Dulha: अभी तक आपने लुटेरी दुल्हनों की कहानियां खूब सुनी होंगी जो शादी के बाद जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी में इसका बिल्कुल उल्टा और बेहद फिल्मी मामला सामने आया है. यहां एक फरेबी दूल्हे ने महज 6 साल के भीतर शादियों की हैट्रिक लगा दी. ताज्जुब की बात यह है कि वह तीनों पत्नियों का दहेज और जेवर हड़प कर उन्हें घर से निकाल चुका है और अब चौका मारने यानी चौथी शादी की फिराक में था. यह मामला तब खुला जब झांसी एसएसपी कार्यालय में तीन महिलाएं एक साथ पहुंचीं. देखने में यह सहेलियां लग रही थीं. लेकिन जब उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए.