लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में दहेज प्रताड़ना के बाद जब युवती ने लगाया मौत को गले तो ससुराल वालों ने उसके शव के साथ ये किया

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. बांसडीह थाना क्षेत्र के टोलापुर में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया.

ADVERTISEMENT

Ballia, Ballia news, Ballia police, Ballia  crime, up news,  बलिया,  बलिया न्यूज, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. बांसडीह थाना क्षेत्र के टोलापुर में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया. सनसनीखेज बात यह है कि सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे चुपचाप घाघरा नदी में प्रवाहित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रही मुख्य आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है.