लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में भैंसों के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, पड़ोसियों ने दो नाबालिग बहनों को लाठी-डंडों से पीटा

Bareilly News: बरेली के नवाबगंज में भैंसों की लड़ाई के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. पशुओं के विवाद की शिकायत करने पहुंची दो नाबालिग बहनों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनों बहनें लहूलुहान हो गईं और उनके सिर फट गए.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
google news

Bareilly News:उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वरखन में पशुओं के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भैंसों की लड़ाई में एक भैंस के सींग टूट जाने की शिकायत करने पहुंची दो नाबालिग बहनों पर दबंग पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनों बहनें लहूलुहान हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.