उन्नाव में ये किसकी शव यात्रा में सायरन बजाते हुए पहुंची 16 एम्बुलेंस? वजह दिल इमोशन से भर देगी
UP News: यूपी के उन्नाव में एक शव यात्रा निकली. इस शव यात्रा को देखकर हर कोई चौंक गया. दरअसल इसमें 16 एम्बुलेंस शामिल थी और सभी साथ में सायरन बजा रही थी. इसके पीछे की वजह काफी इमोशनल है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उन्नाव के सदर कोतवाली के पूरन नगर में रहने वाले कमलेश कुमार को लीवर की समस्या थी. पेशे से राज मिस्त्री कमलेश की देखभाल उनका छोटा भाई विमलेश और पूरा परिवार खूब करता था. परिवार ने कमलेश को ठीक करने की काफी कोशिश की. यहां तक की छोटा भाई, जो पेशे से एम्बुलेंस चालक है, वह भाई को एम्बुलेंस में डालकर कई जगह इलाज के लिए लेकर गया. मगर आखिरकार कमलेश को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई.