BF संग मां को देख बेटी ने कहा- पापा को बताऊंगी, राज खुलने के डर से करा दिया घिनौना काम
Siddharthnagar Crime News: सिद्धार्थनगर में मां ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर 13 साल की बेटी के साथ रेप कराने का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज.
ADVERTISEMENT

Siddharthnagar Crime News
Siddharthnagar Crime News: सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी से अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का रेप करवाया. बताया जा रहा है कि 26 जून की शाम महिला ने बेटी को सामान लेने के लिए दुकान भेजा था और इसी दौरान अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया. बेटी जब वापस लौटी तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद उसने पिता को पूरी बात बताने की बात कही. आरोप है कि राज खुलने के डर से मां ने प्रेमी को बेटी के साथ रेप करने के लिए उकसाया और खुद भी उसका साथ दिया.
