लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 10 लाख छात्रों के खाते में आएंगे ₹1200, 3 लाख टीचरों को कैशलेस इलाज

UP School News: यूपी में योगी सरकार करीब 10 लाख परिषदीय स्कूल छात्रों के अभिभावकों को ₹1,200 DBT से देने की तैयारी में है. वहीं 3 लाख निजी स्कूल शिक्षकों और आश्रितों को कैशलेस इलाज देने की तैयारी है.

ADVERTISEMENT

File Photo: CM Yogi
File Photo: CM Yogi
social share
Google CTA

UP School News: योगी सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्रों और निजी स्कूलों के शिक्षकों के लिए दो बड़ी पहल की तैयारी कर रही है. इसके तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में 1200-1200 रुपये डीबीटी के जरिए भेजे जाएंगे. वहीं करीब 3 लाख निजी स्कूल शिक्षकों और उनके आश्रितों को कैशलेस मेडिकल इलाज की सुविधा देने की तैयारी है. इन दोनों पहलों से छात्रों के परिवारों और निजी स्कूलों के शिक्षकों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है.