मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में जारी किया आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट
Flood Warning in UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. प्रदेश के 9 जिलों के कुछ वाटरशेड में आकस्मिक बाढ़ की हल्की से मध्यम संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

Flood Warning In UP: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के 9 जिलों के कुछ वाटरशेड में आकस्मिक बाढ़ की हल्की से मध्यम संभावना जताई गई है. इसके साथ ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने और आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
