यूपी में महिलाओं को 50000 रुपये देने की तैयारी? योगी सरकार इन विकल्पों पर कर रही मंथन, समझिए कैसे मिल सकता है लाभ
UP Women ₹50,000 Scheme: यूपी में महिलाओं को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है. जानें सीधे खाते में पैसा या मौजूदा योजनाओं के विस्तार का विकल्प.
ADVERTISEMENT

UP Women ₹50,000 Scheme Update
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर एक बड़ी आर्थिक पहल की चर्चा है. योगी सरकार महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये तक की सहायता देने वाली प्रस्तावित योजना के प्रारूप पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी इस योजना पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और न ही लाभार्थियों की पात्रता या भुगतान का तरीका तय हुआ है. सरकार के स्तर पर इस बात पर मंथन चल रहा है कि महिलाओं को आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाए या शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं के जरिए इसका लाभ पहुंचाया जाए. इसके अलावा पहले से चल रही महिला कल्याण योजनाओं का विस्तार करने का विकल्प भी सामने है.
