यूपी लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए आया बड़ा अपडेट, UPSSSC ने जारी की परीक्षा जिले की सूचना, ऐसे करें चेक
UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा' देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है. आयोग ने परीक्षा जिले की एडवांस सूचना जारी कर दी है.
ADVERTISEMENT

UPSSSC Lower PCS City Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा' देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट जारी किया है. आयोग ने परीक्षा जिले की एडवांस सूचना जारी कर दी है. जो उम्मीदवार लोअर पीसीएस की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. यह मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी.

23 अगस्त को होगी मुख्य परीक्षा
आयोग ने विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026 के तहत यह मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित कराने का फैसला किया है. परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है. परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवार अब समय से पहले यह जान सकते हैं कि उनका सेंटर किस जिले में पड़ेगा.
परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी
— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) August 14, 2026
विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2026, सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08
परीक्षा तिथि 23-08-2026#upsssc#Lowersubordinate#Advance_city_intimation
visit https://t.co/sWGYEUBBQc pic.twitter.com/v8o0muoW1f
वेबसाइट से ऐसे चेक करें जानकारी
उम्मीदवार अपने परीक्षा जिले की जानकारी देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'एग्जामिनेशन (Examination)' सेगमेंट पर क्लिक करें.
- इसके बाद संबंधित विकल्प पर जाकर अपनी मांगी गई जरूरी जानकारी (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि) भरें.
- जानकारी सबमिट करते ही आपके परीक्षा जिले की सूचना आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- अब आप इस सूचना को देख सकते हैं और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
(नोट: उम्मीदवार चाहें तो परीक्षा जिले की यह जानकारी आयोग के आधिकारिक मोबाइल ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं.)
फीस जमा करने पर मिलेगी डिटेल
आयोग की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा जिले की एडवांस जानकारी केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिखाई देगी, जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित फीस जमा कर दी है. इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फीस जमा नहीं की है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे जिले की जानकारी देखने से पहले अपनी परीक्षा फीस का भुगतान जरूर कर लें.
एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे
आयोग ने यह सूचना सिर्फ परीक्षा जिले की जानकारी के लिए जारी की है. इस सूचना में फाइनल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के जारी होने की जानकारी अभी नहीं दी गई है. आयोग ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना वेबसाइट के माध्यम से सही समय पर अलग से दी जाएगी.
इसके साथ ही आयोग ने यह भी कहा है कि एग्जाम हॉल में बैठने के लिए उम्मीदवार को वैध एडमिट कार्ड अपने साथ लाना पूरी तरह से अनिवार्य है.
