लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: 4.5 करोड़ कांवड़ यात्रियों का अकल्पनीय महाप्रबंधन, योगी सरकार की व्यवस्था ने जीता श्रद्धालुओं का दिल!

4.5 करोड़ से अधिक कांवड़ियों की यात्रा ने पश्चिमी यूपी में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य पेश किया. लेखक ने इस लेख में योगी सरकार की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं के साथ कांवड़ यात्रा के धार्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: यह अद्भुत था, अविस्मरणीय और अतुलनीय भी. जन आस्था के ज्वार जैसी इस कांवड़ यात्रा में यदि शिवभक्त योगी सरकार के सेवाभाव से संतृप्त दिखाई दिए तो निश्चित रूप से इसका श्रेय श्रद्दा को सम्मान के भाव से रची-बसी नीति और अकल्पनीय महाप्रबंधन को जाएगा. यह एक महायज्ञ की पूर्णाहुति जैसा था, इसलिए कि इस बार कांवड़ यात्रा में 4.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अपने आराध्य का जलाभिषेक करने सड़कों पर उतरे.