लेटेस्ट न्यूज़

हरियाणा के 'बंटी-बबली' गैंग का रायबरेली में 'द एंड', गैंगस्टर एक्ट में दो सगे भाई और उनकी पत्नियां गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत हरियाणा के शातिर बावरिया गिरोह पर बड़ी चोट की गई है. कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों को 'बंटी-बबली' अंदाज में चोरी करते हुए दबोचा.

ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News
social share
google news

Raebareli News: रायबरेली पुलिस के 'ऑपरेशन क्लीन' के खौफ से अपराधी थर-थर कांप रहे हैं. लेकिन हरियाणा के शातिर बावरिया गिरोह ने रायबरेली को अपना ठिकाना बनाने की गुस्ताखी कर डाली. कोतवाली नगर पुलिस ने आज फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर इस अंतरराज्यीय गिरोह के दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये चारों 'बंटी-बबली' स्टाइल में वारदातों को अंजाम देते थे और गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे.