लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी, हथियारों के साथ युवक का वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की जांच

Saharanpur News: सहारनपुर के बिहारीगढ़ में इंस्टाग्राम पर हथियार लहराकर 'भौकाल' दिखाने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में है। रील बनाने और लाइक्स पाने की सनक में कानून को चुनौती देने वाले इस युवक की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News:सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक गांव के युवक का हथियारों से लैस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक हथियार लहराते हुए धमकी भरे डायलॉग बोलता नजर आ रहा है जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है. वीडियो में दिखाए गए हथियारों के लाइसेंस वाले होने या अवैध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है.