परेशान पति को पत्नी से मिला छुटकारा तो 9 KM दंडवत कर मां के दरबार पहुंचा, इसकी कहानी क्या है?
UP News: यूपी के बस्ती में पत्नी से पीड़ित पति का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसकी कहानी हर किसी को चौंका रही है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: बस्ती के सोनहा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 2 साल पहले हुई. मगर शादी के बाद से वह परेशान रहने लगा. शादी के बाद वह पत्नी से इतना परेशान हुआ कि उसने भगवान से पत्नी से पीछा छुड़ाने की मन्नत मांगनी शुरू कर दी. अब जब पति की ये मन्नत पुरी हुई तो पति ने 9 किलोमीटर तक दंडवत की और बैडवा माता मंदिर में पहुंचकर माता की पूजा अर्चना की.