लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार में शादीशुदा कपल के इंटिमेट मोमेंट का वीडियो वायरल, इस शख्स पर लगा आरोप

टोल प्लाजा पर लगे एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगा है कि उसने एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वाले लोगों के निजी पलों के वीडियो फुटेज को सीसीटीवी से निकालकर वायरल कर दिया है.

ADVERTISEMENT

screengrab from viral video
screengrab from viral video
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. टोल प्लाजा पर लगे एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगा है कि उसने एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वाले लोगों के निजी पलों के वीडियो फुटेज को सीसीटीवी से निकालकर न सिर्फ यात्रियों से अवैध वसूली की बल्कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद सिस्टम की गोपनीयता और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यह मामला हलियापुर थाना क्षेत्र का है. यहीं पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर ATMS सिस्टम लगा है. इसके जरिए पूरे एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से गाड़ियों की निगरानी की जाती है. इस सिस्टम की निगरानी के लिए तीन कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं.