लेटेस्ट न्यूज़

राजनीतिक घराने की बहू बनने जा रही हैं अलीगढ़ की ये मशहूर कथावाचक, कौन हैं निधि सारस्वत?

अलीगढ़ की भजन गायिका और कथावाचक निधि सारस्वत रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय से गाजियाबाद में विवाह बंधन में बंधेंगी. जानें कौन हैं निधि सारस्वत और रामवीर उपाध्याय परिवार की कहानी.

ADVERTISEMENT

Nidhi Saraswat Marriage
Nidhi Saraswat Marriage
social share
google news

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी की धूम देखने को मिली. अब यूपी की एक और चर्चित कथावाचक शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. आपको बता दें कि अलीगढ़ जिले की जानी-मानी कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत अब एक प्रमुख राजनीतिक घराने की पुत्रवधू बनने जा रही हैं. निधि सारस्वत का विवाह उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिराग उपाध्याय से तय हो गया है. दोनों आज यानी 9 दिसंबर को गाजियाबाद में विवाह बंधन में बंध जाएंगे.