लेटेस्ट न्यूज़

बेकरी की दुकान पर दबंगों ने किया लाठी-डंडों से हमला, दुकानदार और महिलाओं से मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गोरखपुर के कसिहार क्षेत्र में बेकरी की दुकान पर 6-7 दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ित सुमित कुमार चौरसिया ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के गोरखपुर जिले में दबंगई की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बेलीपार क्षेत्र के कसिहार चौराहे पर स्थित एक बेकरी की दुकान पर कुछ मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका 2 मिनट 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दबंगों का तांडव और दुकान में मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है.