21 साल की सना की जल रही चिता पर पुलिस ने डाला पानी और शव निकाला बाहर, फिर पति अजीत सिंह को पकड़ा
UP News: आगरा के जाजऊ में अंतरधार्मिक विवाह का संदिग्ध अंत. मायके वालों के आरोप पर पुलिस ने जलती चिता बुझाकर बाहर निकाला सना का शव. पति हिरासत में.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में सना और उसकी जलती हुई चिता
Agra News: आगरा में 21 साल की युवती सना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्मशान घाट पर उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव को बाहर निकाला. सना पिछले चार साल से ज्यादा समय से अजीत सिंह नामक युवक के साथ रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने साढ़े चार साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक सना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.