लेटेस्ट न्यूज़

भैयादूज पर उन्नाव में एकतरफा प्यार के चलते चचेरे भाई ने चाकू से की 16 वर्षीय किशोरी की हत्या, उसके बाद हुआ फरार

उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 16 वर्षीय किशोरी की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी किशोरी का चचेरा भाई बताया जा रहा है और वारदात के बाद फरार है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी के उन्नाव जिले से भैयादूज के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 18 वर्षीय युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर 16 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी युवक किशोरी का चचेरा भाई बताया जा रहा है. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.