लेटेस्ट न्यूज़

IB Vacancy 2025: खुफिया विभाग में 258 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.42 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ACIO ग्रेड-II/टेक्निकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक mha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में नौकरी का सुनहरा मौका आया है. भारत के गृह मंत्रालय ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल (ACIO Tech) के 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो देश की सुरक्षा से जुड़कर एक प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.